फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Attempt to perform havan at Jama Masjid, members of Hindutva organisation arrested

Sambhal: जामा मस्जिद पर हवन करने की कोशिश, दिल्ली से पहुंचे हिंदुवादी संगठन के लोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 04:50 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 04:50 PM IST
सार

संभल की जामा मस्जिद में जुमा नमाज के दौरान अखिल भारत हिंदू महासभा के छह कार्यकर्ता हवन करने पहुंच गए। समय रहते पुलिस ने सभी को मस्जिद के पास से हिरासत में ले लिया। शांति भंग करने के आरोप में केस दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
Sambhal: Attempt to perform havan at Jama Masjid, members of Hindutva organisation arrested
पुलिस हिरासत में हिंदू संगठन के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में फिर एक बार माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद में जुमा नमाज के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पूजा करने के लिए पहुंच गए। यह देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने तुरंत सभी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद केस दर्ज उन्हों गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पहले भी आरोपी एसडीएम कोर्ट में यज्ञ कर चुके हैं। संभल की शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार की दोपहर जुमा की नमाज अदा की जा रही थी। सीओ अनुज चौधरी समेत भारी पुलिस बल मस्जिद के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद थे। इसी दौरान अखिल भारत हिंदू महासभा के छह लोग मस्जिद में पूजा करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

Sambhal: रामनवमी पर सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण संभव, राजस्थानी पत्थर पर उकेरी गई आकृति...लिखा गया यह श्लोक
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जैसे ही भनक लगी तो सभी कार्यकर्ताओं को मस्जिद से 100 मीटर पहले पिछले हिस्से पर रोक लिया। सीओ ने जब सभी से यहां आने का कारण पूछा तो बताया कि वह मस्जिद में हवन करना चाहते हैं। इसी बीच डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी पहुंच गए।


एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में सभी के खिलाफ शांति व्यवस्था बिगाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद सभी का चालान कर दिया गया। 
Moradabad : जिला अस्पताल के वॉशरूम में महिला की वीडियो बनाई, परिजनों ने मनचले को खूब पीटा, पुलिस को सौंपा

शाही जामा मस्जिद में पूजा अर्चना के लिए आ रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में भी इन्हें हिदायत दी गई, लेकिन इसके बाद भी माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर चालान किया गया है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed