Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Satyavrat Chowki inaugurated on Ramnavami, figure engraved on Rajasthani stone, this shloka written

Sambhal: रामनवमी पर सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण संभव, राजस्थानी पत्थर पर उकेरी गई आकृति...लिखा गया यह श्लोक

Fri, 04 Apr 2025 12:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 12:05 PM IST
सार

संभल की जामा मस्जिद के पास बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का लोकार्पण रामनवमी पर हो सकता है। चौकी के मुख्य गेट पर महाभारत के रथ की आकृति और गीता श्लोक आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दो मंजिला, हाईटेक और सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह सुसज्जित यह चाैकी तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Sambhal: Satyavrat Chowki inaugurated on Ramnavami, figure engraved on Rajasthani stone, this shloka written
सत्यव्रत पुलिस चाैकी संभल - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल की जामा मस्जिद के पास सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण रामनवमी पर हो सकता है। बृहस्पतिवार को एएसपी श्रीश्चंद्र पुलिस चौकी का निरीक्षण करने पहुंचे और तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले का कंट्रोल रूम सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनेगा। संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल के बाद मस्जिद के पास सत्यव्रत चौकी का निर्माण का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन


इस पुलिस चौकी को सुरक्षा बढ़ाने के लिहाज से तैयार कराया गया है। दो मंजिला इस इमारत में कई कक्ष बनाए गए हैं। जिससे पर्याप्त फोर्स के ठहरने की व्यवस्था भी रहे। भवन को सुसज्जित और हाईटेक बनाया जा रहा है। जिले का कंट्रोल रूम भी इसी चौकी में बनेगा। पुलिस चौकी में महाभारत के रथ की आकृति मुख्य गेट के सामने तैयार कराई गई है।
विज्ञापन


यह आकृति राजस्थानी पत्थर से तैयार हुई है और कारीगर को भी राजस्थान से ही बुलाया गया है। इस आकृति को कारीगर द्वारा संवारा जा रहा है। कारीगर योगेश शर्मा ने बताया कि फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। इसको तैयार होने में 15 दिन का समय लगा है। इस आकृति में गीता के चौथे अध्याय से लिया गया भगवान श्री कृष्ण का प्रसिद्ध श्लोक भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल में अलर्ट: जुमे की नमाज को लेकर चाैकसी, अतिरिक्त फोर्स की तैनाती, मुरादाबाद मंडल में पुलिस गश्त तेज

Trending Videos

गीता का श्लोक महाभारत के रथ के साथ लिखा
पुराणों में उल्लेख मिलता है कि कलियुग में भगवान का अवतरण संभल में होगा। सत्यव्रत पुलिस चौकी में गीता के चौथे अध्याय से लिया गया श्लोक लिखा है। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपने अवतार लेने के उद्देश्य और कारण अर्जुन को बताते हैं।

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्गवति भारत, अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्। परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्, धर्म संस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ।।

इसका अर्थ है : जब-जब धर्म की हानि होती है, हे भारत, और अधर्म में वृद्धि होती है, तब-तब मैं अपने रूप को प्रकट करता हूं। साधुओं के उद्धार और दुष्कर्मियों के विनाश के लिए, तथा धर्म की पुनर्स्थापना के लिए, मैं हर युग में प्रकट होता हूं।

Moradabad : जिला अस्पताल के वॉशरूम में महिला की वीडियो बनाई, परिजनों ने मनचले को खूब पीटा, पुलिस को सौंपा

चार चौकियों का किया गया शिलान्यास
संभल जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चौकियों की स्थापना कराने का काम जारी है। बृहस्पतिवार को संभल सर्किल क्षेत्र में चार चौकियों का शिलान्यास हुआ। जल्द ही यह चौकियां बनकर तैयार होंगी। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर और खिरनी मोहिउद्दीनपुर में पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा।

संभल-गंवा मार्ग किनारे पुलिस चौकी का शिलान्यास चौकी प्रभारी संदीप कुमार मलिक ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद किया। गांव लखनपुर में रोड किनारे पुलिस चौकी का शिलान्यास मनोज कुमार ने किया। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदायन में पुलिस चौकी का शिलान्यास आरएसएस के विभाग कार्यवाह छत्रपाल ने कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed