फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal : Attack on police team that went to settle land dispute

Sambhal Samachar : भूमि विवाद निपटाने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत चार घायल

Mon, 12 Sep 2022 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 12:35 AM IST
सार

Sambhal Samachar : मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी एक पक्ष की ओर से हमला कर दिया गया। इसमें रजपुरा थाने की जिजौड़ा पुलिस चौकी प्रभारी रामकुंवर समेत चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। पुलिसकर्मियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।
 

विज्ञापन
Sambhal : Attack on police team that went to settle land dispute
घायल पुलिसकर्मी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव कहरौला गर्वी में रविवार की शाम करीब चार बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी एक पक्ष की ओर से हमला कर दिया गया। इसमें रजपुरा थाने की जिजौड़ा पुलिस चौकी प्रभारी रामकुंवर समेत चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। पुलिसकर्मियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।

विज्ञापन


रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव कहरौला गर्वी निवासी रविंद्र ने बताया कि गांव निवासी आरोपी पक्ष ने हमारे खेत पर कब्जा किया हुआ है। हम अपना खेत जोतने के लिए गए थे। पुलिस हमारे साथ गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने हम पर हमला कर दिया और जब पुलिसकर्मी बचाने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की है।
विज्ञापन


जिसमें चौकी प्रभारी, दो सिपाही और एक होमगार्ड घायल हुए हैं। इनके अलावा पुष्पेंद्र और राधेश्याम के भी चोट लगी है। घायल राधेश्याम ने बताया कि आरोपी पक्ष पहले भी कई बार विवाद कर चुका है। इसलिए हम पुलिस कर्मियों को साथ लेकर गए थे। बताया कि हमला करने वाले करीब 20 लोग थे। जो लाठी-डंडे लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में पुलिस टीम पहुंची थी। एक पक्ष के लोगों पुलिस से अभद्रता की है। इसमें पुलिस कर्मी चोटिल भी हुए हैं। पुलिस कर्मियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस टीम के साथ मारपीट का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी करते हैं। क्या हुआ है। उसके बाद ही बता पाएंगे।
-श्रीश चंद्र, एएसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed