फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   'safhai karkiyon ki nokri per valmike samaj ka huk'

‘सफाई कर्मियों की नौकरी पर वाल्मीकि समाज का हक’

Thu, 23 Mar 2017 01:59 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 23 Mar 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
'safhai karkiyon ki nokri per valmike samaj ka huk'
चंदौसी में स्वागत करती संगीता भार्गव व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य मंजू दिलेर ने कहा कि सफाई कर्मचारी की नौकरी पर वाल्मीकि समाज का हक बनता है, क्योंकि इस समाज को दूसरी नौकरियों में जगह नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन


समाज के लोगों के लिए वह राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक पैरवी करेंगी। मंजू दिलेर ने आयोग का सदस्य बनने के बाद पहली बातचीत में यह बात कही। वह संभल में अपने स्वागत कार्यक्रमों के दौरान मीडिया से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी आयोग का मेंबर होने के नाते अब स्वच्छता की जिम्मेदारी है। पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के लिए पूरी यूपी में मेहनत करेंगी। साथ ही बोलीं, उनके शरीर में जब तक खून है, तब तक मोदी जी के स्वच्छता अभियान के लिए काम करूंगी। हर तरह का भ्रष्टाचार दूर करूंगी। सफाई कर्मियों की हर तरह की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, उनको दलित पिछड़ा वर्ग महासभा ने मंजू दिलेर को ज्ञापन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिरसवाल ने ज्ञापन में स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा कर्मचारी थे, अब उन्हें आउट सोर्सिंग के माध्यम से रखा जा रहा है। इसके उनका मानदेय घट रहा है। इस व्यवस्था से लोग पीड़ित हैं। व्यवस्था में बदलाव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed