फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sadak hadse men yuwak ki maut, hangama-jaam

सड़क हादसे में युवक की मौत, हंगामा-जाम

Sat, 03 Dec 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 03 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
sadak hadse men yuwak ki maut, hangama-jaam
जाम बना जी का जंजाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाइक सवार हेमेंद्र (25) की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चंदौसी इस्लाम नगर रोड जाम कर दिया। तहसीलदार समेत तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

बर्रई निवासी हेमेंद्र यादव पुत्र रामसेवक यादव सुबह करीब सात बजे फरीदपुर स्थित ससुराल के लिए निकला था। हेमेंद्र के पिता ने बताया कि घर से निकलने के कुछ देर बाद ही बर्रई पुल के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने रफ्तार कम नहीं की। जिससे  बाइक दूर तक घिसटती हुई चली गई। हेमेंद्र को ट्रक के पिछले टायर रौंदते हुए चले गए। जब बाइक ट्रक से अलग नहीं हुई तो चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चंदौसी-इस्लामनगर रोड को जाम कर दिया गया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझा बुझाकर करीब चार घंटे का जाम खुलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कंटेनर से कुचलकर महिला की मौत, बेटा घायल 

चंदौसी(ब्यूरो)। सड़क हादसे में कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल निवासी भगवान देई (50) की मौत हो गई। हादसा आसफपुर-बिलारी मार्ग पर हुआ है। कंटेनर ने महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला का बेटा घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली के गांव कैथल निवासी भगवानदेई पत्नी अशरफीलाल अपने पुत्र रघुवीर के साथ बाइक गांव बहोरनपुर गई थी। शाम सात बजे वह गांव आने के लिए बाइक से गांव बहोरनपुर से चली। शाम 7.40 बजे बाइक सवार रघुवीर जब बिचैटा चौराहे पर पहुंचा तो बिलारी की ओर से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। भगवानदेई बाइक से गिर गई और कंटेनर के नीचे आ गई और उससे कुचल कर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र रघुवीर मामूली रुप से घायल हो गया। चालक कंटेनर को वहां से भगा ले गया। 


हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। मां की मौत से रघुवीर का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंच गई और हादसे की जानकारी ली। सूचना मिलने पर कुछ देर बाद परिजन भी वहां आ गए। भगवानदेई की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed