फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sacrifice of banned animals will be strictly prohibited: DM

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी रहेगी पूर्णता वर्जित : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice of banned animals will be strictly prohibited: DM
संभल। तहसील सभागार संभल में जिलाधिकारी मनीष बंसल व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र की अध्यक्षता में आगामी कांवड़ यात्रा, ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत कानून व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई। इसमें धर्म गुरुओं ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। डीएम-एसपी ने इनका समाधान कराने के निर्देश मातहतों को दिए। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बिजली आपूर्ति व पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें कोई भी समस्या उत्पन्न होती है, तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में दूरभाष के माध्यम से ला सकते हैं।
विज्ञापन

अमन शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। किसी प्रकार के फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड ना की जाए। किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं दी जाएगी, यह पूर्णता वर्जित है। कांवड यात्रा को लेकर डीएम ने कहा कि सड़क के किनारे जो शिविर लगाए जा रहे हैं, वह सड़क से कुछ दूर हट कर लगाए जाएं। ताकि कावड़ यात्रा के आवागमन में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो। डॉक्टरों को 24 घंटे त्योहारों के दृष्टिगत तैनात रहने के आदेश दिए गए। एसपी चक्रेश मिश्र ने कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में खुले में कुर्बानी न करें। कुर्बानी में कोई नई परंपरा ना डाली जाए।
विज्ञापन

कुर्बानी के समय ऐसा ना किया जाए जो किसी भी अन्य संप्रदाय को ठेस पहुंचे। आगामी त्यौहारों के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.तरन्नुम रजा, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू ,एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह, समस्त थाना अध्यक्ष के अलावा समस्त धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed