Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sachin says Party will prepare 25 workers in every village

हर गांव में कांग्रेस का मजबूती से झंडा उठाने वाले 25 कार्यकर्ता तैयार करेगी पार्टी- सचिन त्रिवेदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sachin says Party will prepare 25 workers in every village
संभल। कांग्रेस के प्रशिक्षण से पराक्रमकार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी सचिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस हर गांव में मजबूती से पार्टी का झंडा उठाने वाले 25 कार्यकर्ता खड़ा करेगी। चुनावी सफलता के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का यही मूल मंत्र है, जिस पर लगातार अमल हो रहा है। पहले संगठन सृजन अभियान और अब प्रशिक्षण से पराक्रम महाअभियान इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को हसनपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल के परिसर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश सचिव व संभल के प्रभारी सचिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का अपना स्वर्णिम इतिहास रहा है। आजादी से लेकर कांग्रेस का केंद्र में 50 साल से अधिक का शासन रहा। इसमें कांग्रेस ने बलिदान दिया है और देश सेवा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान संजीव मिश्रा, अभिमन्यु त्यागी, सलमान खान व राहुल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, शिव किशोर गौतम, हिलाल अख्तर, हाजी अशरफ अंसारी, नौमान अली, सोभना सैमुअल, मरगूब आलम, आरिफ खान तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed