फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   'Runaway bride' scam: Vanishes with jewelry and cash 15 days after the wedding.

Sambhal News: लुटेरी दुल्हन का खेल, शादी के 15 दिन बाद जेवर-नकदी लेकर लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
'Runaway bride' scam: Vanishes with jewelry and cash 15 days after the wedding.
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालूशंकर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी कराने के बहाने महिला दलाल ने युवक के पिता से 1.25 लाख रुपये ऐंठ लिए। शादी के महज 15 दिन बाद ही दुल्हन घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी समेट कर अपने दूसरे पति के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित हरपाल निवासी धनारी पट्टी बालूशंकर ने बताया कि 10 जुलाई को थाना मैनाठेर, जिला मुरादाबाद के गांव नरोदा निवासी एक महिला उसके घर आई। महिला ने कहा कि मेरे पास एक लड़की रहती है। पति की मौत हो चुकी है। सात साल का एक बेटा भी है। मैं ही उसका कन्यादान और शादी का सारा खर्च करूंगी, बदले में एक लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

महिला की बातों में आकर हरपाल ने उसे 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए और रिश्ता पक्का कर लिया। इसके बाद वह 75 हजार रुपये और कपड़े लेकर पंजाब पहुंच, जहां दो अगस्त को राखी नाम की लड़की के साथ उसके पुत्र गुलशन की शादी करा दी गई। कन्यादान भी उसी महिला ने किया। शादी के बाद हरपाल अपने बेटे और बहू को लेकर गांव लौट आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed