फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   RTE: 32 students did not get admission in schools

आरटीई : 32 विद्यार्थियों को विद्यालयों में नहीं मिला प्रवेश

Fri, 24 Jan 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 24 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
RTE: 32 students did not get admission in schools

विज्ञापन
बहजोई। आरटीई के पहले चरण में 32 विद्यार्थी विद्यालयों में दाखिला लेने से वंचित रह गए। पहले चरण की प्रक्रिया के तहत सत्यापन के बाद 96 आवेदन निरस्त हो गए तथा 308 आवेदन सही रहे। इनमें से 276 विद्यार्थियों को विद्यालय में दाखिल मिल गया, लेकिन 32 विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिला।
वहीं, दूसरे चरण में मिले आवेदनों के लिए भी सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत जिले में चार चरणों में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए प्रक्रिया पूरी होनी है। इनमें 1 से लेकर 19 दिसंबर 2024 तक पूरी हुई पहले चरण की प्रक्रिया के तहत कुल 404 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें सत्यापन के बाद 96 आवेदन निरस्त हो गए तथा 308 आवेदन सही रहे। इनमें से 276 विद्यार्थियों को विद्यालय में दाखिल मिल गया, लेकिन 32 विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश नहीं मिला।
विज्ञापन

बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि विद्यालयों में इन विद्यार्थियों के दाखिले के लिए अभिभावकों को पोर्टल पर दोबारा से आवेदन फॉर्म भरकर देना होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 1 से लेकर 19 जनवरी 2025 तक हुई दूसरे चरण की प्रक्रिया में विभाग को पोर्टल पर कुल 564 आवेदन मिले हैं। इन आवेदनों का सत्यापन कराने की प्रक्रिया के बाद लाटरी के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को विद्यालयों में दाखिला मिलेगा। बीएसए ने बताया कि इसके बाद विद्यालयों में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए तीसरे चरण की पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया 1 से 19 फरवरी तथा चौथे चरण की प्रक्रिया 1 से लेकर 19 मार्च तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed