फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News Route diversion will remain in from tomorrow after three days of relief

Moradabad: ट्रैफिक प्लान देखकर घर से निकलें, तीन दिन की राहत के बाद कल से फिर रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 29 Jul 2022 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 01:48 AM IST
सार

सावन माह में प्रत्येक सोमवार पर जलाभिषेक के लिए प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्लान तैयार किया है। तीसरे सोमवार के लिए संभल जिले में शनिवार 29 जुलाई की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Moradabad News Route diversion will remain in from tomorrow after three days of relief
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

सावन का तीसरा सोमवार आ रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से जनपद में तीन दिन की राहत के बाद फिर कल (शनिवार) सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। ट्रक, रोडवेज बस, निजी बस और अन्य भारी वाहन डायवर्ट रूट से ही गुजारे जाएंगे। एंबुलेंस सेवा को इस श्रेणी से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन


सावन माह में प्रत्येक सोमवार पर जलाभिषेक के लिए प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्लान तैयार किया है। अब सावन के तीसरे सोमवार यानी एक अगस्त को शिवालयों में जलाभिषेक होगा। तीसरे व चौथे सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ रहने का अनुमान है। तीसरे सोमवार के लिए संभल जिले में शनिवार 29 जुलाई की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा।
विज्ञापन


इन मार्गों से गुजारा जाएगा ट्रैफिक
मुरादाबाद चंदौसी की ओर से अलीगढ़, आगरा, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चंदौसी से चौधरी सराय चौकी से खिरनी तिराहा, गवां, केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा। बदायूं इस्लामनगर बहजोई से अलीगढ़, आगरा जाने वाले वाहनों को बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जयसिंह चौराहा, टिकटा रोड से रजपुरा से नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौसी से बहजोई पाठकपुर, धनारी गांव कैल, इंद्रा चौक बबराला राजघाट तक कोई भी भारी व्यवसायिक वाहन नहीं चलेगा। इसके अलावा जोया मार्ग पर मनोटा पुल से असमोली से संभल ओर तथा संभल से पातालेश्वर मंदिर थाना हयातनगर से बहजोई मार्ग पर कोई भी भारी व्यवसायिक वाहन नहीं चलेेगा। वहीं इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग भारी एवं व्यवसायिक वाहन सिंगल (वन-वे) मार्ग पर आवागमन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed