{"_id":"5b4cf3c44f1c1b8f568b4b38","slug":"robery-in-jalapur-mohamameedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर मोहम्मदाबाद में डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालपुर मोहम्मदाबाद में डकैती
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
डकैती के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर मोहम्मदाबाद में रविवार को रात आठ-दस हथियारबंद बदमाशों ने कहर बरपाया। डकैत तीन लाख रुपये का माल लूट ले गए। वहीं, पुलिस डायल 100 पर सूचना के एक घंटे बाद पहुंची। पुलिस ने डकैतों की मारपीट से बेहोश हुए युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
नखासा थाना क्षेत्र का जलालपुर मोहम्मदाबाद संभल नगर का करीबी गांव है। गांव निवासी गुलाम नबी भाइयों के संग छत पर सो रहे थे। रविवार रात को डकैत खिड़की के सहारे घर में घुसे। डकैतों ने उस कमरे में धावा बोला जहां पर अलमारी रखी थी। डकैतों ने कमरे में सो रहे गुलामनबी के भाई मेराज को दबोच लिया।
सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों को घटना की जानकारी सोमवार को सुबह तीन बजे के करीब उस समय मिली जब छत पर सो रहा मेराज का छोटा भाई नीचे आया। उसने देखा कि भाई बेहोश पड़ा है। उसने शोर मचाया। इसके बाद आस-पड़ोस के लोग जुटे।
विज्ञापन
परिजन घायल को लेकर पड़ोस के एक निजी चिकित्सक के यहां गए। इसी दौरान 100 डायल पर काल की गई, लेकिन कॉल रिसीव होने के एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इस बीच चिकित्सक ने पुलिस केस होने की वजह से घायल को अन्य अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।
परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में लाए। सालिम ने बताया कि डाकैत जेवर समेत 40 हजार रुपये नकद ले गए। सालिम के मुताबिक जब भाई मेराज को कुछ देर के लिए होश आया था तब उसने यही बताया कि आठ-दस लोग थे। इस मामले में नखासा के थाना प्रभारी सर्वेंद्र शर्मा ने सोमवार को दोपहर बताया कि पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज की है।