{"_id":"6acbf26cf979e6666800f523","slug":"vegetable-vendor-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-sambhal-news-c-204-1-chn1001-133676-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत
विज्ञापन
चंदौसी। ब्लॉक बनियाखेड़ा परिसर के बाहर शनिवार रात सब्जी का ठेला लेकर घर लौट रहे सोमपाल (55) को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी सोमपाल ठेले पर सब्जी बेचकर परिवार चलाते थे। शनिवार रात वह मुरादाबाद रोड की तरफ से सब्जी बेचकर ठेला लेकर घर लौट रहे थे। ब्लॉक बनियाखेड़ा के पास पहुंचते ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनके ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में सोमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे आनंद विहार कॉलोनी निवासी रामनिवास की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सोमपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी अमरावती, तीन बेटे और चार बेटियों को छोड़ गए हैं। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।