फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roadways bus will operate on the route of UP Board examination centers

Sambhal News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के रूट पर संचालित होगी रोडवेज बस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus will operate on the route of UP Board examination centers
चंदौसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों की संचालित करने की योजना है। शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर परिवहन विभाग के समन्वय स्थापित करने के लिए कहा है। ताकि छात्रों की सुविधा के लिए समय और रूट निर्धारित हो सके।
विज्ञापन

संभल जिले में 77 परीक्षा केंद्रों पर 22 जनवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा होनी है। परीक्षा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर के करीब 51 हजार छात्र सम्मिलित होंगे। इनमें से काफी संख्या में स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में बने हैं। ग्रामीण क्षेत्रों यातायात की सुविधा कम होती है। छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में असुविधा न हो, इसके लिए रोडवेजों को ग्रामीण रूट पर संचालित करने की योजना बनाई है। शासन ने डीआईओएस को पत्र भेजकर रोडवेज बसों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का रूट निर्धारित किया जाए और दोनों पारियों में पहुंचने वाले छात्रों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों को संचालित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed