फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roadways bus crushes bike, farmer and sons die

Sambhal News: रोडवेज बस ने बाइक रौंदी, किसान और बेटों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus crushes bike, farmer and sons die
गुन्नौर (संभल)।
विज्ञापन

नरौरा गंगा पुल पर रोडवेज की बस ने सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बिचपुरी सैलाब गांव निवासी किसान हंसराज (45), उनके बेटे मनोज (15) और दूसरे बेटे मोहन (10) की मौत हो गई। बुलंदशहर डिपो की बस को छोड़कर चालक-परिचालक भाग गए। हादसा रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी सैलाब निवासी हंसराज किसान थे। उनके दोनों छोटे बेटे मनोज और मोहन नरौरा स्थित इरीगेशन इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। सोमवार सुबह दोनों को स्कूल जाना था। वह दोनों बच्चों को गांव से बाइक पर बैठाकर नरौरा लेकर जा रहे थे। नरौरा गंगा बैराज पुल पर सामने आ रही बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हंसराज अपने बेटों सहित सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह मौके पर पहुंच गई और तीनों घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर आ गई। वहां चिकित्सकों ने तीनों पिता पुत्रों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद पुलिस ने यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

- नरौरा बैराज पुल पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। मरने में पिता व उनके दो पुत्र हैं। तीनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आलोक सिद्दू, सीओ गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed