{"_id":"6a84bbb7a0b7603416019ce6","slug":"roads-dug-up-for-laying-wi-fi-cables-risk-of-accidents-during-rains-sambhal-news-c-204-1-chn1003-131913-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वाई-फाई केबल बिछाने को खोदी \nसड़कें, बारिश में हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वाई-फाई केबल बिछाने को खोदी सड़कें, बारिश में हादसे का खतरा
Wed, 19 Aug 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर के गांव अकरौली में भूमिगत केबल डालने के लिए खोदे गए गड्ढे को देखते लोग - संवाद
बनियाठेर (संभल)। अकरौली गांव में हाईवे तक वाई-फाई का भूमिगत केबल डालने के लिए सड़कों को जगह-जगह खोदकर गहरे गड्ढे कर दिए हैं। केबल डालने के बाद ठेकेदार ने कई स्थानों पर गड्ढों को खुला छोड़ दिया है। खुले गड्ढों में बारिश का पानी भरने से हादसे का खतरा बना है।
ग्रामीण चंदन मौर्य ने बताया कि मोहल्ले की सड़कों पर बच्चे खेलते रहते हैं। गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है। गांव के ही सुरेश मौर्य ने बताया कि पेयजल की पाइप साइन डालने के लिए जल निगम द्वारा पहले ही सड़कें खोदी गई थीं, जिनके गड्ढे अभी तक पूरी तरह नहीं भरे गए हैं। अब वाई-फाई का केबल डालने के नाम पर दोबारा सड़कों को खोदा जा रहा है। सूरजपाल श्रीवास्तव ने बताया कि जल निगम की ओर से खोदी गई सड़कों की हालत पहले ही खराब है। अब मशीनों से भूमिगत पाइप डालने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
वर्जन:
अभी तक जल निगम द्वारा पूर्व में खोदी गई सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए हैं। अब वाई-फाई का केबल बिछाने के नाम पर सड़कों को तोड़ा जा रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -सलीम खान, निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं प्रशासक