फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rising Ganga water levels submerge fields; access routes to several villages blocked.

Sambhal News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेत जलमग्न, कई गांवों के रास्ते बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rising Ganga water levels submerge fields; access routes to several villages blocked.
जुनावई। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण पानी ने बांध के अंदर बसे गांवों की ओर रुख कर लिया है। इससे जुनावई क्षेत्र में गंगा किनारे बसे रघुपुर पुख्ता, मेंगरा, सालिंग की मढ़ैयां, बझांगी, उदिया नगला और तोतापुर समेत कई गांवों के खेत-खलिहानों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पानी भरने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। रास्ते बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

गंगा का पानी खेतों में पहुंचने से कई किसानों के खेतों में खड़ी मक्का, बाजरा, धान और गन्ने की फसल पानी से जलमग्न हो गई हैं। लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में खेतों में पानी का फैलाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रही तो खेतों में फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। पानी उदिया नगला और बझांगी गांव के रास्ते तक पहुंच जाने के कारण आवागमन भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


बझांगी गांव में घरों और पशुशालाओं तक पहुंचा पानी
जुनावई के बझांगी गांव निवासी अतर सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी गांव में तेजी से पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि बहादुर सिंह, किशनपाल, देवेंद्र पुत्र करन सिंह और देवेंद्र पुत्र जसवंत की पशुशालाओं में पानी पहुंच गया है। इसके अलावा कल्लू सिंह और कर्रू के घरों तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। घरों और पशुशालाओं में पानी पहुंचने से ग्रामीणों को अपने पशुओं और घरेलू सामान की सुरक्षा की चिंता बनी हुई है। गांव के परसादी और नन्हे के घर में पानी घुस गया है तो वहीं सोमपाल, अनेक पाल व मुकेश के घर के दरवाजे पर पानी पहुंच गया है। रविवार की सुबह लेखपाल आकाश कुमार ने क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने किया गांवों का भ्रमण
अतर सिंह यादव ने बताया बीते दिन राजस्व विभाग की टीम ने भी बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के साथ ही जलभराव और फसलों को हुए नुकसान की स्थिति देखी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रभावित गांवों में आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीणों और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।


राजस्व विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है। भ्रमण भी कराया गया है। फिलहाल गंगा पानी गांवों के गलियारों में घट बढ़ रहा है। एहतियातन ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। गांव में स्वास्थ्य शिविर भी लगवाए जा रहे हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
- अवधेश कुमार वर्मा, एसडीएम गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed