फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rishte thik karane k jhansa dekar tantrik ne thage 5.5 lakh

रिश्ते ठीक कराने का झांसा दे तांत्रिक ने ठगे 5.5 लाख

Wed, 25 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 25 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
अब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। तांत्रिक गुमसानी का निवासी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव भदासना निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र सोमपाल सिंह की शादी अप्रैल 2008 में हुई थी। शादी के बाद से पत्नी और ससुरालियों का व्यवहार बदल गया। इससे पुष्पेंद्र ओर उसके परिवार के लोग परेशान रहने लगे। 
पुष्पेंद्र ने पत्नी और ससुरालियों से संबंध बेहतर बनाने के प्रयास में तांत्रिक से संपर्क साधा। आरोप है कि तांत्रिक ने उसे पाकबड़ा बुलाया ओर परिवार पर विपत्ति टालने के एवज में साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। जब संबंध नहीं सुधरे तो पुष्पेंद्र ने तांत्रिक से रुपये वापस मांगे। इस पर तांत्रिक धमकी देने लगा। 
विज्ञापन

पुष्पेंद्र ने बताया कि पत्नी से संबंध अच्छे बनाने के लिए उसने अपने घर का सारा सामान बेच दिया। इस संबंध में मंगलवार को असमोली की मढ़न पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। असमोली के थाना प्रभारी बृजेश यादव का कहना है कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed