{"_id":"6616d72e65c6a7e7a705e1aa","slug":"right-to-be-a-voter-duty-to-vote-deo-babrala-news-c-123-1-sbly1001-116788-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनना अधिकार, वोट डालना कर्तव्य: डीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनना अधिकार, वोट डालना कर्तव्य: डीईओ
विज्ञापन
भामाशाह चौक पर मतदान की सपथ लेते छात्र- छात्राएं। संवाद
बदायूं। भामाशाह चौक पर मतदाता जागरूकता व मतदाता हस्ताक्षर अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) मनोज कुमार ने लोगोें को मतदान करने की शपथ दिलाई। कहा, मतदाता बनना अधिकार है तो वोट डालना कर्तव्य है। सभी को अपने कर्तव्य का पालन जरूर करना चाहिए।
डीईओ ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डालना बहुत जरूरी है। सभी लोग सात मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में मतदान दिवस वाले दिन अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
एसके इंटर कॉलेज में नुक्कड़ नाटक हुआ
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए एसके इंटर काॅलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक किया। इसमें मतदाताओं को सात मई को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। स्वीप जागरूकता कार्यक्रम के तहत हुए नुक्कड़ नाटक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा, एसडीएम सदर एसपी वर्मा, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, प्रधानाचार्य संदीप भारती, नगर पालिका कन्या इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्या अनीता जैन आदि मौजूद रहीं। संवाद