फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Right of every eligible person to take advantage of government schemes

सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हर पात्र व्यक्ति का अधिकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Right of every eligible person to take advantage of government schemes
संभल। हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने शुक्रवार को अलग-अलग मंदिरों में पहुंचकर जन जागरण कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित पंजाबी मंदिर में हिंदू जागृति मंच के सदस्य एकत्र हुए। इस दौरान गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों, परिवारों तक सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने, उन्हें जागरूक करने का आह्वान किया गया। मंडल अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, श्रमिक पेंशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, स्वरोजगार योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यह हर पात्र व्यक्ति का अधिकार है। उन्होंने बताया कि मंदिर में आने जाने वाले सभी भक्तों को मंदिर के पुजारी पंडित नरेश चंद्र शर्मा से संपर्क करने, उन्हें अपनी स्थिति बताने और किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ लेने के लिए उनसे संपर्क करना होगा। पुजारी से प्राप्त नाम जिस योजना में उपयुक्त बैठते होंगे, उस योजना से लाभान्वित कराने की जिम्मेदारी हिंदू जागृति मंच की होगी। मंदिर के पुजारी पंडित नरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि मंदिर के सभी भक्तों का एक ऐसा व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जाएगा, जिसमें मंदिर में होने वाली सभी गतिविधियां प्रेषित की जाएंगी। इस दौरान ममता राधू, पूनम मदान, रामा चावा, अनीता शर्मा, अंजली मदान, नीलम पसरीजा, मधु गंभीर रहे। संचालन अतुल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed