{"_id":"646536218bd938097d07c604","slug":"report-on-in-laws-including-husband-trying-to-kill-married-woman-for-dowry-sambhal-news-c-15-1-148219-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता को मारने की कोशिश में पति समेत ससुराल वालों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता को मारने की कोशिश में पति समेत ससुराल वालों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बहजोई। विवाहिता से दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर गला दबाकर मारने की कोशिश को लेकर पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव आलम कुदैयां निवासी विवाहिता किरन ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले बहजोई देहात निवासी विनोद से हुई थी। इसके बाद पति व ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था।
एक लाख रुपये की मांग को लेकर 16 मई को पति व ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। वह मुश्किल से किसी तरह पति व ससुराल वालों से बच सकी। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरे मामले में महिला की तहरीर पर आरोपी पति विनोद समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग व जान से मारने की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।