फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report on four including truck owner who misappropriated paddy worth lakhs of rupees

Sambhal News: लाखों रुपये के धान की हेरफेर करने वाले ट्रक मालिक समेत चार पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Report on four including truck owner who misappropriated paddy worth lakhs of rupees
चंदौसी। शहर की नवीन मंडी से लाखों रुपये कीमत का धान लेकर हरियाणा के लिए निकले ट्रक चालक व मालिक द्वारा धान गायब करने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर के फडयाई बाजार निवासी जसवीर सिंह की नवीन मंडी में आढ़त है। जसवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार अक्तूबर को उन्होंने साढ़े 11 लाख रुपये कीमत का धान ट्रक के माध्यम से हरियाणा के चीका स्थित मां भगवती राइस मिल भेजा था। अभी तक वह ट्रक हरियाणा नहीं पहुंचा। ट्रक स्वामी और चालक का मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिनेश चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी ननवाड़ी निवासी गुरुद्वारा मिनी पेट्रोल पंप मुरादाबाद, विक्रम उर्फ नन्हा निवासी रिडाना तहसील गुहाना जनपद सोनीपत, संदीप कुमार निवासी गली नं -5ए देवनगर बहादुरगढ जनपद झझर हरियाणा व ट्रक चालक सहजाद के खिलाफ अमानत में खयानत करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed