फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   report on bjp youth leader in sambhal chandausi

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष समेत 21 साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
report on bjp youth leader in sambhal chandausi
चंदौसी। शहर के दो ट्रांसपोर्टर्स ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा.विशाल चौहान सहित उनके 21 साथियों पर चार फरवरी की मध्यरात्रि को ट्रांसपोर्ट कंपनी कार्यालय पर जाकर हंगामा करते हुए रंगदारी मांगने, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट लिखाई है।शहर कोतवाली क्षेत्र मई गांव निवासी मुसिंफ पुत्र हफीज खां की ओएलएफ के मंदिर के निकट की ट्रांसपोर्ट है।
विज्ञापन

मुंसिफ का आरोप है कि चार फरवरी की रात करीब बारह बजे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डा.विशाल चौहान निवासी गणेश कालोनी, सूर्या, राहुल, शिवम, पवन मुखिया, हिमांशु पाठक व इनके 15 अन्य साथी गाड़ियों में बैठकर ट्रांसपोर्ट पर आए। सभी हाथों में हथियार थे। यहां मौजूद ट्रांसपोर्टर व लोगों के साथ गाली गलौज करने लगे, धमकी दी कि यदि व्यवसाय करना है तो पांच हजार रुपये रोज देना होगा।
विज्ञापन

इससे पहले भी विशाल चौहान 50 हजार रुपये ले चुका है। रंगदारी देने से मना किया तो हफ्ता नहीं पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गई है। उन्होंने धर्म विरोधी नारे भी लगाए। मौके पर मौजूद सवाब, सालिम, फईम आदि ने उसकी जान बचाई। इसी तरह की ओर तहरीर गणेश कालोनी निवासी ट्रांसपोर्टर सतेंद्र यादव पुत्र सौराज सिंह ने भी दी है, जिसमें उपरोक्त डा.विशाल चौहान आदि सभी आरोपियों पर चार फरवरी की रात 11 बजे ट्रांसपोर्ट पर जाकर हंगामा करके 25 सौ रुपये रोजाना ही रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही है।इधर कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्टर मुंसिफ व सतेंद्र यादव की तहरीर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान व उनके साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डा.विशाल चौहान का कहना है कि वह रात साढ़े ग्यारह बजे वह परिवार सहित शादी में गए थे।

वह लौटकर आए तो ट्रांसपोर्टर मुंसिफ ने अपने साथियों के साथ घेर लिया। फैजगंज बेहटा पुलिस (बदायूं) भी थी। इन लोगों को अवैध खनन बंद कराया था, इस कारण यह सभी एकत्र होकर मुझे घेर रहे हैं। मंगलवार की मध्यरात्रि को ही उन्होंने फैजगंज बेहटा पुलिस को तहरीर दी थी, जब यह जानकारी हुई घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की है तो आज चंदौसी कोतवाली को भी तहरीर दी है। लेकिन कोतवाली प्रभारी ने डा.विशाल चौहान की तहरीर मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed