फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed on two people in case of woman's death after delivery

Sambhal News: डिलीवरी के बाद महिला की मौत के मामले में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Report filed on two people in case of woman's death after delivery
बहजोई। अवैध अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत के मामले में नोडल अधिकारी (क्वैक्स) की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि नोडल अधिकारी (क्वैक्स) व डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर महिला सोनी पत्नी जगतसिंह निवासी गांव बहापुर पट्टी की अवैध अस्पताल में डिलीवरी के बाद मौत हो जाने के मामले में आरोपी संचालक डॉ. मुंतजिम व डॉ. तबस्सुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 23 जून को चितनपुर रोड स्थित मेरठ हेल्थ केयर एंड चाइल्ड केयर सेंटर के नाम से संचालित अस्पताल में डिलीवरी के तीसरे दिन महिला सोनी की मौत हो गई थी। पूरे मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। साथ ही नोडल अधिकारी (क्वैक्स) की ओर से भी जांच-पड़ताल कर अस्पताल सील कर दिया गया था तथा मौके से कुछ दवाएं, उपकरण व अभिलेख भी बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed