फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed for fatal attack on ten people including rape victim

Sambhal News: दुष्कर्म पीड़िता समेत दस लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Report filed for fatal attack on ten people including rape victim
चंदौसी। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने दुष्कर्म पीड़िता समेत दस लोगाें के खिलाफ जानलेवा हमला करने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्व में आरोपी महिला ने विजय यादव पर दुष्कर्म के मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विजय यादव का आरोप है कि महिला ने उन्हें धोखे से बुलाया था। इसके बाद जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के सिहोरा गांव निवासी विजय ने बनियाठेर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुन्नौर के एक कस्बा निवासी महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद महिला चंदौसी के एक मोहल्ले में आकर रहने लगी। आरोप है कि महिला फोन कर उन्हें फैसले के लिए बुलाती थी। छह जनवरी को योजना के तहत महिला ने उन्हें व दूसरे साथी प्रमोद को घर पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद महिला के परिजनों ने उन्हें कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से जमकर मारपीट की। मोबाइल छीनकर तोड़ दिया, जिसमें महिला के खिलाफ साक्ष्य थे। इसके बाद मोबाइल को जला दिया। मारपीट में दोनों लोग चोटिल हुए थे। उन्होंने कमरे में खुद को बंद कर बचाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म पीड़िता महिला व लक्ष्मण, प्रमोद, किशनवीर, पुष्पेंद्र, देवेंद्र, ब्रजेश, चाहत, प्रियांशु, चंद्र शर्मा आदि के खिलाफ मारपीट, साक्ष्य मिटाने व जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed