फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report Filed Against Villager Who Invested Capital to Fence His Field

Sambhal News: खेत में तारकशी कर करंट लगाने वाले ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Report Filed Against Villager Who Invested Capital to Fence His Field
धनारी। जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने नलकूप मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी वीरेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके खेत के बराबर महेश का नलकूप है। आरोप है कि महेश ने अपने नलकूप के ट्रांसफार्मर से तार जोड़कर खेत के चारों ओर तारकशी कर उसमें करंट प्रवाहित कर रखा था। साथ ही वह नलकूप पर ही अपना ई-रिक्शा भी चार्ज करता है।
विज्ञापन

वीरेश के अनुसार, 23 मई की रात करीब आठ बजे वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान जब वह मेड़ के पास महेश के खेत की ओर पहुंचा तो करंट दौड़ रहे तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह दूर जा गिरा, जिससे उसकी उंगली, अंगूठे और बाएं हाथ की कोहनी में गंभीर चोटें आईं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि घायल की तहरीर पर नलकूप मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed