फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed against station superintendent in case of escaping with firearm

तमंचा लेकर भागने के प्रकरण में स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Report filed against station superintendent in case of escaping with firearm
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर में रविवार की शाम घर के बाहर खड़ी गाड़ी का टायर काटने पर तमंचा लेकर युवक को दौड़ाने की घटना में एक युवक ने स्टेशन अधीक्षक सहित दो अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम विकास नगर में स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा के घर रिश्तेदार गाड़ी से आए थे। गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर वह अंदर चले गए। तभी दो युवकों ने गाड़ी का टायर काट दिया। रिश्तेदार के शिकायत करने पर आशीष मिश्रा वहां खड़े युवक के पीछे तमंचा लेकर दौड़े। युवक ने बमुश्किल घर में अपनी जान बचाई। घटना को लेकर रविवार की रात विकास नगर निवासी अभय कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा है कि उन्होंने गाड़ी का टायर नहीं काटा था। मगर आशीष मिश्रा ने उनके साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने अभय कुमार की तहरीर पर आशीष मिश्रा व दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तमंचे लेकर पीछे भागने का वीडियो को वायरल हुआ था। वहीं प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed