फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed against four for raping and threatening a teenager

Sambhal News: किशोरी से दुष्कर्म करने व धमकाने के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four for raping and threatening a teenager
सौंधन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह और उसके पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। गांव में उनकी 13 वर्षीय बेटी परिवार के साथ रहती है। बताया कि गांव निवासी ही एक युवक जबरदस्ती घर में घुस जाता है और तमंचे के बल पर बेटी के साथ छेड़खानी करने की कोशिश करता है। आरोप है कि दस मार्च की रात 11 बजे के करीब आरोपी युवक घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजान दिया। किसी को बताने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी। बताया कि जब वह घर पहुंची तो बेटी ने घटना के बारे में बताया। आरोपी के परिजनोंं से इसकी शिकायत की तो उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के पिता, मां और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed