फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   report against four brick units owner in sambhal

प्रतिबंध के बावजूद संचालित मिले चार ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
report against four brick units owner  in sambhal
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी। क्षेत्र में बड़ी संख्या में अनाधिकृत रूप से ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। जिससे मिट्टी का खनन तो हो ही रहा है, साथ ही वायु प्रदूषण भी हो रहा है। जिला खनन अधिकारी ने निरीक्षण किया चार भट्ठों के संचालन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद होता मिला। इन चारों भट्ठा संचालकों के खिलाफ कुढ़ फतेहगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी सुरेश कुमार लाकड़ा ने 16 अक्तूबर को मुड़िया खेड़ा गांव के सात ईंट भट्ठों पर कार्रवाई कर उनके संचालन पर रोक लगा दी थी। लेकिन खनन अधिकारी के जाने के बाद भट्ठा संचालकों ने अपने भट्ठे चलाना बंद नहीं किया। 17 नवंबर को एक बार फिर सराय ज्वालापुरी स्थित इंडिया ब्रिक वर्क्स पर खनन अधिकारी ने छापा मारा। जिसमें बिना रॉयल्टी चालान के खनन होता मिला। खनन अधिकारी ने मिट्टी खनन कर रही जेसीबी को सीज कर भट्टा संचालक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की थी लेकिन इसके बावजूद भट्ठा संचालकों ने ना तो भट्ठे बंद किए और ना ही खनन करना बंद ही किया। लगातार खनन विभाग के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जाती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक बार फिर खनन अधिकारी ने कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र में भट्ठों का निरीक्षण किया गया। जिसमें मुड़िया खेड़ा स्थित सिद्धार्थ ईंट उद्योग, आरएस ब्रिक्स वर्क्स, श्री कृष्ण ईंट उद्योग तथा रहोली स्थित बालाजी ईंट उद्योग रोक के बावजूद बिना रॉयल्टी चालान के चलते पाए जाने पर चारों ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ थाना कुढ फतेहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शुक्रवार को थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रहोली में एक तथा मुड़िया खेड़ा में तीन ईट भट्ठे बिना रॉयल्टी चालान के मानक विरुद्ध संचालित किए जाते मिले। इन चारो ईंट भट्ठो के खिलाफ थाना कुढ़ फतेहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- सुरेश कुमार लाकड़ा, खनन अधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed