फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   read complete answer in evaluation

मूल्यांकन करते वक्त पूरा उत्तर पढ़ें और अंक देते समय कंजूसी न करें शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
read complete answer in evaluation
संभल। माध्यमिक शिक्षक अबकी बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अंक देने में कंजूसी न करें क्योंकि अंक देने में कंजूसी की वजह से परीक्षा का परिणाम खराब हो जाता है। यह बात शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र बर्तवाल ने माध्यमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण देते समय कही। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड के सचिव ने ऑनलाइन प्रशिक्षण में मूल्यांकन का तरीका समझाया है। किसी भी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करते समय यह देखना है कि विद्यार्थी ने उत्तर देने में कितना सही उत्तर दिया है और कितना गलत उत्तर दिया है। अगर आधा उत्तर भी सही है तो स्टैप मार्किंग से उस विद्यार्थी को उतने अंक दिए जा सकते हैं जितने के लिए उसका उत्तर सही है। उन्होंने कहा कि प्रश्न कितने अंक का है और उत्तर का कितना प्रतिशत हिस्सा सही है। अंक देते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाए। अंक देने में कंजूसी न की जाए। आकलन को आधार बनाया जाए। माध्यमिक शिक्षा परिषद से इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है। इसका पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि गुन्नौर तहसील के प्रधानाचार्यों को बाबूराम सिंह इंटर कालेज बबराला में प्रधानाचार्य जगन्नाथ ने प्रशिक्षण दिया। चंदौसी के एसएम इंटर कालेज में राजकीय इंटर कालेज लहरावना के प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed