फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rbi ne manga npa ka manga record

आरबीआई ने एनपीए का मांगा रिकॉर्ड

Wed, 14 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 14 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
rbi ne manga npa ka manga record
RBI
बैकों के नॉन परफार्मिंग एकाउंट्स में जमा हुई धनराशि का हिसाब किताब अब चेक किया जा रहा है। अगर किसी एनपीए खाते में 8 नवंबर के बाद कालाधन खपाया गया है तो उसके खिलाफ एक्शन होगा। विभिन्न बैंकों से एनपीए एकाउंट्स में जमा हुई धनराशि के ब्योरे के साथ एकाउंट्स नंबर की रिपोर्ट को रिजर्व बैंक ने मांगा है। ऐसा माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ऐसे एकाउंट्स के बारे में आयकर विभाग से छानबीन कराएगी।
विज्ञापन



नोटबंदी के बाद कहीं जनधन खातों में तो कहीं लोन के एनपीए हो चुके खाते में बड़े पैमाने पर काला धन खपाए जाने की शिकायतें चर्चा में रही हैं। इसी तरह के शिकायतों के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों से जनधन और एनपीए खातों में जमा की गई धनराशि का हिसाब मांगा है। एनपीए खातों में जमा की गई धनराशि के बारे में विभिन्न बैंकों को 6 दिसंबर तक रिपोर्ट देनी थी। 
विज्ञापन


बैंक में छुट्टियां होने की वजह से रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी थी। इसे विभिन्न बैंकों ने अब भेजा है। जब बैंकर्स से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह जानकारी देने से इनकार किया कि कितने एनपीए खातों में कितनी धनराशि जमा हुई है, लेकिन रिजर्व बैंक द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने की पुष्टि जरूर की है। जिले के लीड बैंक मैनेजर सतीश कुमार गुप्ता से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि किस बैंक में कितने एनपीए खाते हैं यह बैंक स्तर से पता लग सकेगा। उनके पास इस संबंध में कोई सूचना कंपाइल नहीं हुई है। हां इतना जरूर है कि रिपोर्ट मांगी गई थी। अधिकतर बैंक इस बारे में रिपोर्ट भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों में भीड़, कैश नहीं मिला
रजपुरा/गवां। तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुली तो भी ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। बैंक में कैश का पर्याप्त इंतजाम नहीं था। इससे ग्राहकों में आक्रोश है। कस्बा रजपुरा की सर्व यूपी बैंक के बाहर सुबह से ही ग्राहकों की लाइन लगनी शुरू हो गई। करीब साढ़े दस बजे करीब ग्राहकों को बैंक में कैश नहीं होने की सूचना मिली तो वह भड़क गये। उन्होंने बैंक के कैशियर को घेर लिया।


इसी बीच रजपुरा पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत किया और कैशियर व अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित थाने पहुंचाया। दोपहर तक भीड़  ने बैंक का ताला नहीं खोलने दिया। ग्राहकों का कहना है कि जब बैंक में कैश नहीं था तो नोटिस लगाना चाहिए। ऐसी ठंड में सब काम छोड़कर सुबह से लाइन में लग जाते हैं। इसके बाद भी कैश नहीं मिलता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed