फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rashan dukan

राशन की दुकान को लेकर हंगामा, फायरिंग

Fri, 29 Jul 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Fri, 29 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
rashan dukan
संभल के कुतुबपुर सत्ता गांव में पड़ा कोटेदार का खाद्यान और मौके पर मौजूद पुलिस और अन्य लोग।

विज्ञापन
 कुतुबपुरसत्ता में स्टाक गायब होने की शिकायत पर 25 जुलाई को राशन के कोटेदार गुफरान की दुकान सील की गई थी। कोटेदार ने बुधवार को रात्रि में एक बजे के करीब कूमल लगाकर स्टाक पूरा करने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। गांव में फायरिंग हुई। हंगामे भरा माहौल रहा जिसमें प्रधान ने कोटेदार समेत सात लोगों को नामजद किया है। 

बुधवार की रात्रि में कोटेदार ने दो ट्रैक्टर ट्राली में 60 कट्टे गेहूं कहीं और से मंगवाया था। ट्रैक्टरों को मय ट्राली के कच्चे रास्तों से गांव के अंदर तक लाया गया और घर के पीछे के हिस्से में जहां पर खेत हैं, इन ट्रैक्टर ट्रालियों को खड़ा करा दिया गया। गांव वालों ने बताया कि यदि यह कोटेदार घर के सामने स्थित सड़क से ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं लेकर पहुंचता तो गांव वाले उसे घेर सकते थे। इसलिए कोटेदार ने खेतों वाला रास्ता अपनाया। 
विज्ञापन


अपने ही घर के पीछे वाली दीवार में कूमल लगवाया। इसके बाद कूमल के रास्ते से 9 कट्टे घर के अंदर कर लिए। 50-50 किलोग्राम के गेहूं के 51 कट्टे बाहर रह गए। तभी गांव के लोगों को आहट हो गई। उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। कोटेदार का विरोध कर दिया। गांव में शोर शराबा और हंगामा खड़ा हो गया। टकराव का माहौल बन गया। गांव के लोगों को एकत्र होते देख दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को रवाना करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जब गांव के लोग पीछा करने लगे तो उन पर फायर किए गए। गांव के लोगों के मुताबिक पांच छह फायर हुए हैं।  गांव के लोगों का आरोप तो यहां तक है कि जाते- जाते ट्रैक्टरों से फायर किए गए हैं। रात्रि में ही पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत किया। कोटेदार को तलाशा लेकिन वह हाथ नहीं आया। कूमल लगे होने की स्थिति तो पुलिस ने देखा है। पुलिस ने मौके पर 51 कट्टे गेहूं बरामद किया है। असमोली के थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार ने कोटेदार गुफरान समेत सात लोगों को नामजद किया है। नामजद लोगों में फुरकान, इरफान, फरमान, हनीफ, याकूब तथा कुछ लोग अज्ञात हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed