{"_id":"69fba3a128cbdd3c6402cbf9","slug":"raped-for-two-years-after-promising-marriage-report-filed-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-135036-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शादी का वादा कर दो वर्ष तक किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शादी का वादा कर दो वर्ष तक किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादाकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इन्कार करने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर आरोपी युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अमरोहा जिले का एक रिश्तेदार उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा करता रहा और दो वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया।
आरोप है कि शिकायत करने पर 19 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे आरोपी युवक के परिजन उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवती और उसके परिजनों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी से गुहार लगाई गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि एसपी के आदेश पर अमरोहा जिले के थाना सैदनगली क्षेत्र के उझारी निवासी रिहान, फैजान और इदरीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद