{"_id":"581b8cbb4f1c1bac3143818d","slug":"rape-prem-prasang-fansane-k-aaropon-men-uljhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप, प्रेम प्रसंग और फंसाने के आरोपों में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप, प्रेम प्रसंग और फंसाने के आरोपों में उलझी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 05 Nov 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुआ-भतीजी के परिजन जहां रेप की रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, आरोपियों के माता-पिता जबरन उन्हें फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। उधर, गांव वाले प्रेम प्रसंग की चर्चाए फैलाए हुए हैं। पुलस तीनों एंगल पर तफ्तीश में जुटी हुई है।
कुढ़ फतेहगढ़ थाने में बुधवार को दो दलित किशोरियों ने गांव के ही दो पड़ोसी युवकों पर मंगलवार की रात आठ बजे शौच को जाते समय अगवा कर खेतों में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई थी। किशोरियों ने यह भी आरोप लगाया था कि दोनों युवकों ने उन्हें बुधवार को तड़के तीन बजे छोड़ा था। तब वह अपने घर पहुंची थी। थानाध्यक्ष शाहिद अली ने बताया कि दुष्कर्म हुआ कैसे, यह तो तफ्तीश का विषय है लेकिन चूंकि रिपोर्ट लिखाई गई है तो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इधर एक नामजद आरोपी की मां ने बताया कि उसका बेटा तो राजस्थान में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का कार्य करता है, उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर पंद्रह दिन पहले ही आया था लेकिन पता नहीं क्यों किशोरियां उसे फंसा रही हैं।
विज्ञापन
दूसरे नामजद आरोपी की मां ने बताया कि उसके बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। किशोरी के पिता उसके घर पर मंगलवार की रात साढ़े बारह बजे आए थे। पड़ोस में गीत गाए जा रहे थे, इसलिए लोग जाग भी रहे थे। उसकी बेटी से उसके भाई के बारे में पूछा, उसने कहाकि छत पर सो रहा है, बुलाने भी गई लेकिन वापस लौटी तो वह जा चुके थे। सुबह उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी। जबकि गांव में चर्चा आम है कि दोनों किशोरियों से दोनों पड़ोसी युवकों के पहले से ही प्रेम संबंध हैं। देरी से घर पहुंचने पर ही परिजनों को जानकारी हुई। शोर मच गया, गांव में चर्चा हो गई। हालांकि यह बात कोई सामने आकर कहने को तैयार नहीं है। दोनों आरोपी युवकों के पिता दिल्ली में रहकर फेरी व ठेले लगाते हैं।