फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rape of girl, video viral

नशा देकर किशोरी से रेप, रुपये न देने पर वीडियो किया वायरल

Thu, 11 May 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 11 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
rape of girl, video viral
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
 संभल के एक मोहल्ले में पत्नी की बीमारी का हवाला देकर पड़ोसी ने किशोरी को अपने घर बुलाया और नशा देकर बेहोश कर दिया। शारीरिक शोषण कर वीडियो बना ली। बाद में आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी भागे हुए हैं।    
विज्ञापन


संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देकर पड़ोसी की 15 वर्षीय बेटी को घर में रोटी बनाने के लिए बुलाया। किशोरी ने रोटी बनाई और जब वह जाने को हुई तो इसके बाद उसका हाथ पकड़कर उसके साथ जोर जबरदस्ती की।
विज्ञापन


अधेड़ व्यक्ति के साथ मौजूद गूंगे व्यक्ति ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार उसके संग दुष्कर्म किया। हद तो तब हो गई जब पीड़ित किशोरी के परिजनों से आरोपियों ने 60,000 रुपये मांगे और न देने पर जान से मारने और वीडियो सार्वजनिक कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वीडियो सार्वजनिक हुई तो किशोरी के परिचितों ने देखी। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई। परिजन किशोरी को लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे। किशोरी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई।

कोतवाली पुलिस नामजद आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना गंभीर है। तहरीर के आधार पर हबीब पुत्र रियासत और गूंगे व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


इसमें रेप, छेड़खानी तथा पाक्सो एक्ट लगाया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी भाग गए। पहली घटना दिसंबर 2016 की है।  लेकिन वीडियो अब वायरल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed