फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rape accused ate poison, brother-in-law ran away on the way, died in agony

दुष्कर्म आरोपी ने जहर खाया, भाई-जीजा रास्ते में छोड़ भागे, तड़प-तड़पकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:09 AM IST
सार

बहजोई थाना क्षेत्र में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म के आरोपी गोपाल (25) ने घर में रखा जहर (कीटनाशक) खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके भाई और जीजा इलाज के लिए अनूपशहर ले जाते समय पुलिस आने के अंदेशे में आरोपी को रास्ते में ही छोड़कर भाग गए। कुछ दूर पहुंचने पर पुलिस आने का अंदेशा होने पर जीजा और भाई आरोपी गोपाल को सड़क किनारे छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
Rape accused ate poison, brother-in-law ran away on the way, died in agony

विस्तार

बहजोई थाना क्षेत्र में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म के आरोपी गोपाल (25) ने घर में रखा जहर (कीटनाशक) खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके भाई और जीजा इलाज के लिए अनूपशहर ले जाते समय पुलिस आने के अंदेशे में आरोपी को रास्ते में ही छोड़कर भाग गए। जिसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पुलिस उसकी 30 सितंबर से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस को दुष्कर्म आरोपी के परिजनों ने बताया कि 28 सितंबर को मूकबधिर युवती से दुष्कर्म के मामले में पहले गांव में समझौते के लिए पंचायत होती रही लेकिन बाद में 30 सितंबर को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पुलिस कार्रवाई होते ही गोपाल सूरत (गुजरात) में रहने वाले अपने बड़े भाई के पास चला गया था। पुलिस ने जगह-जगह तलाश की तो गोपाल को सूरत से रविवार की रात में बुला लिया था। गोपाल और उसका भाई रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी अपनी बहन के घर चले गए थे। सोमवार में गोपाल को पुलिस के सुपुर्द किया जाना था। रविवार की रात गोपाल का भाई और बहन गांव में चल रही भागवत कथा में चले गए और जब रात करीब 11 बजे लौटे तो गोपाल की हालत खराब थी। जब कारण जाना तो उसने बताया कि जहर खा लिया है। बहन और भाई गांव के निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद वे गोपाल को उसका भाई और बहनोई बाइक से अनूपशहर उपचार के लिए लेकर जा रहे थे। कुछ दूर पहुंचने पर पुलिस आने का अंदेशा होने पर जीजा और भाई आरोपी गोपाल को सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। जहां तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान रात करीब दो बजे युवक का शव सड़क किनारे पड़ा था। पेंट की जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए पहचान की और परिजनों को सूचना भेजी। तब जानकारी सामने आई है कि मृतक बहजोई थाने से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed