फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rani padmawati, kamlawati or karunawati ke kalash pawnsa me

संभल जिले के पंवासा में रखे हैं चित्तौड़ की रानी पद्मावती, कमलावती और करुणावती के कलश

Sat, 18 Nov 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 18 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
rani padmawati, kamlawati or karunawati ke kalash pawnsa me
सती पवांरनी का कलश। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
बहुत कम लोगों को पता होगा कि संभल जिले के पवांसा में 200 वीरांगनाओं के संग जौहर करने वाली रानी पवांरनी के साथ चित्तौड़ की तीन रानियों के कलश स्थापित हैं। इसमें रानी पद्मावती का भी हैं। सभी कलश जौहर की माटी से भरे हुए हैं। इनके प्रति क्षत्रियों की श्रद्धा है और यहां पर 17 नवंबर को विरांगनाओं की याद में जौहर दिवस मनाया गया।
विज्ञापन



पंवासा क्षेत्र की रानी पवांरनी ने 200 वीरांगनाओं के साथ 17 नवंबर को 1717 को जौहर कर लिया था। जौहर के तीन वर्ष पूरे होने पर पवांसा में सैकड़ों लोग एकत्र हुए। वीरांगनाओं को याद किया और रानी पद्मावती पर बनी फिल्म का विरोध किया। फिल्म कलाकारों तथा फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका गया। इससे पहले यज्ञ और हवन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि पवांसा के जौहर स्थल पर 1984-85 में एक स्मारक स्थल बनाया गया। उसमें रानी पवंरानी के कलश के साथ राजस्थान के चित्तौड़ से तीन कलश लाए गए जिसमें एक रानी पद्मावती, दूसरा रानी कमलावती और तीसरा करुणावती था। कलश में जौहर स्थल की पवित्र माटी थी जिसे क्षत्रिय समाज आज भी नमन करता है। वीरांगनाओं को नमन करने के लिए एकत्र क्षत्रिय समाज के लोगों ने शुक्रवार को जौहर दिवस मनाया। फिल्म पद्मावती का विरोध करते हुए फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने संजय लीला भंसाली एवं फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पुतला फूंका और निर्देशक केे नाक-कान काट कर लाने वाले को पचास लाख का ईनाम देने घोषणा की गई। साथ ही राष्ट्रपति को संवोधित ज्ञापन में निर्देशक के विरूद्घ देश द्रोह का मुकदमा लिख कर उसे जेल में डालने की मांग की गई।


इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर विजयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर राजकुमार सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर सत्येंद्र सिंह, राजेंद्र पाल सिंह राजे, भुवनेश राघव, उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, ठाकुर मुनेंद्र सिंह राघव, श्याम राघव, रविंद्र सिंह राघव, श्यामचरन सिंह, राजू राघव, इंद्रपाल सिंह राघव, रजत विक्रांत सिंह, गोपाल सिंह, नवरतन सिंह, रूप कुमार राघव, अभय पाल राघव, मनोज राघव, शुभम राघव आदि लोग शामिल रहे।


हमारे पवांसा गांव में तीन सौ वर्ष पूर्व वीरांगनाओं ने जौहर किया था। 20 अक्टूबर सन् 1985 को पवांसा में जौहर स्थल का निर्माण किया गया। जिसमें तीन अस्थि कलश चित्तौड की रानी पद्मावती, कमलावती, करूण वती के हैं और चौथा कलश पवांसा की वीरांगनाओं का है।
ठाकुर मुनेंद्र सिंह राघव-पवांसा

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित पद्मावती फिल्म पर तुरंत वैन लगाया जाय और इन पर देश द्रोह का मुकदमा लगाया जाए।
नीरा राघव-पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed