फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rajbhar said: Akhilesh is afraid of CBI and ED, takes refuge in Yogi-Modi with bouquets at night

राजभर बोले: अखिलेश को सीबीआई और ईडी का डर, रात को गुलदस्ते लेकर पहुंचते हैं योगी-मोदी की शरण में

Wed, 20 Dec 2023 08:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 08:12 PM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर सभी सीट जीतने का दावा किया है। कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद और झगड़ा नहीं है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Rajbhar said: Akhilesh is afraid of CBI and ED, takes refuge in Yogi-Modi with bouquets at night
चंदौसी पहुंचे ओमप्रकाश राजभर - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ईडी और सीबीआई का डर है। वह दिन में भाजपा के खिलाफ बोलते हैं और रात में गुलदस्ता लेकर योगी और पीएम मोदी की शरण में चले जाते हैं। यह बात बुधवार को चंदौसी में प्रेसवार्ता के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही।  

विज्ञापन


बुधवार को बहजोई में महिला सम्मेलन में शामिल होने जाते समय ओमप्रकाश राजभर ने चंदौसी में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के साथ सभी 80 सीट जीतने का दावा किया है। कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद और झगड़ा नहीं है।
विज्ञापन


तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य है। मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर कहा कि जिस दिन मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, उस दिन मंत्री बन जाएंगे। विपक्ष की ओर से खड़गे को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की बात पर कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में इंडिया गठबंधन की स्थिति साफ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। जनता ने साफ संदेश दिया है कि मोदी के मुकाबले कोई नहीं है। अखिलेश यादव को लेकर कहा कि सीबीआई और ईडी के डर से भाजपा को जिताने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के विकास के लिए जो योजनाएं देश और प्रदेश में बन रही हैं। उनके दरवाजे तक पहुंचाने का संकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed