फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rail line ko dabule traick karne ki kwayad

मुरादाबाद-चनहेटी रेललाइन के डबलट्रैक की कवायद

Wed, 05 Oct 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 05 Oct 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी को 36 बी रेलवे फाटक पर तो फ्लाई ओवर निर्माण का एलान तो हो ही चुका है लेकिन एक और बड़ी सौगात चंदौसी को मिलने की उम्मीद है। भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी ने केंद्रीय रेलमंत्री को मुरादाबाद से चंदौसी होते हुए चनहेटी(बरेली) तक रेलवे लाइन के डबलट्रैक का प्रस्ताव भेजा है। डीआरएम ने भी प्रस्ताव तैयार कर कवायद तेज कर दी है। इससे लोगों का रेल का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद से चंदौसी होते हुए चनहेटी तक सिंगल ट्रैक होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होती है।

ट्रेनों की संख्या भी अपेक्षाकृत काफी कम है। क्योंकि आने वाली ट्रेन को पास करने के लिए ट्रेन को किसी स्टेशन पर खड़ा करना होता है। ऐसे में ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट हो जाती हैं। कई वर्षों से दैनिक यात्री संघ व अन्य संगठन लगातार ट्रेनों की संख्या व स्पीड बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों सांसद सत्यपाल सैनी से भी मांग की गई थी। इस पर सांसद सत्यपाल सैनी ने केंद्रीय रेल मंत्री से इस बाबत बातचीत करते हुए मुरादाबाद-बरेली वाया चंदौसी ट्रैक का डबलट्रैक कराने का प्रस्ताव दिया है, जिस पर मंथन चल रहा है। इसके अलावा सांसद ने डीआरएम से भी बातचीत की, डीआरएम प्रमोद कुमार ने भी इस बावत एक प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद से चंदौसी होते हुए चनेहटी (बरेली) तक रेलवे लाइन के डबलट्रैक का प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री को दिया है। प्रस्ताव पर मंथन शुरू हो गया है। आशा है कि इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाएगी, जिससे चंदौसी क्षेत्र के लोगों का रेल का सफर आसान हो जाएगा। -सत्यपाल सैनी,भाजपा सांसद


ट्रेन की संख्या काफी कम होने और उनकी स्पीड भी धीमी होने के कारण लोगों को सफर में दिक्कत होती है। डबलट्रैक हो जाने पर यह चंदौसी के लिए एक बड़ी सौगात होगी।  -सतीश अरोरा, पदाधिकारी दैनिक यात्री संघ चंदौसी                       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed