{"_id":"640f7bc9583931677e0ffd95","slug":"pwd-xen-apologized-for-its-language-and-behavior-then-the-workers-called-off-the-strike-sambhal-news-c-15-1-84218-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मारपीट के मामले में महिला सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मारपीट के मामले में महिला सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला सराय निवासी गंगराम ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार की रात नौ बजे उसका पुत्र बंटी काम करने के लिए बाहर जा रहा था। तभी मोहल्ले में बुद्धसैन की पत्नी उससे घर आकर बातचीत करने लगी। तभी मोहल्ले के विजय सिंह व ओम प्रकाश ने महिला से बातचीत करते हुए देख लिया और बहकावे का आरोप लगाते हुए घर के बाहर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बंटी के साथ मारपीट शुरू कर दिया।
अपने भाई को बचाने पहुंची बहन उर्मिला के साथ मारपीट की। शोर शराबा होने पर पड़ोसी आ गई और दोनों भाई-बहनों को आरोपियों के चुंगल से बचाया। घटना में दोनों भाई-बहन घायल हो गए। गंगाराम की तहरीर पर पुलिस ने विजय सिंह, ओम प्रकाश व नीलम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।