फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Public programs stopped due to Corona

बिना प्रशासन की अनुमति के नहीं निकाला जाएगा कोई जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Public programs stopped due to Corona
बहजोई। होली समेत आगामी अन्य त्योहारों व पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष सर्तकता व सावधानी बरतना बहुत ही जरूरी है। यह बात कहते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि जिले में आदेश जारी किया गया है कि आगामी त्योहारों के दौरान प्रशासन की अनुमति के बगैर कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। अनुमति मिलने पर जुलूस या सार्वजनिक आयोजक को जरूरी होगा कि सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग किया जाए। साथ ही ऐसे कार्यक्रमों में 60 वर्ष से अधिक तथा 10 वर्ष से छोटे बच्चों तथा गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को शामिल न होने दिया जाए।
विज्ञापन

होली के लिए घर आ रहे लोगों की कोरोना जांच जरूर कराई जाए। इसके अलावा कक्षा 8 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी समेत सभी विद्यालयों में 24 मार्च से 31 मार्च तक अवकाश रहेगा। ग्रामीण अंचलों में प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाए, जो कि निगरानी समिति के माध्यम से यह तय करेगा कि बाहर से आने वाले लोग अपनी-अपनी कोरोना की जांच कराएं तथा जांच के बाद अपने-अपने घरों में ही रहें। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर कोरोना की जांच कराई जाए। वैक्सीनेशन तेज किया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-भाड़ न होने दी जाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed