{"_id":"685efe536677341d5b0feecc","slug":"protested-and-demanded-uninterrupted-supply-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-124101-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विरोध प्रदर्शन करके निर्बाध आपूर्ति की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विरोध प्रदर्शन करके निर्बाध आपूर्ति की मांग उठाई
Sat, 28 Jun 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव सिहावली में शुक्रवार को धान की रोपाई के लिए बिजली सप्लाई नहीं मिलने पर किसानों में गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करके समाधान की मांग की। आरोप लगाया कि शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। सुधार नहीं होने पर बिजली घर के परिसर में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के सैंडा बिजलीघर के गांव सिहावली में बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है, जिससे किसानों की धान की रोपाई में लगातार देरी हो रही है। किसानों को अंदेशा है कि देर से रोपाई होने पर धान की फसल में पैदावार कम होगी। सिंहावली के निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लो वोल्टेज, ट्रिपिंग, रोस्टिंग और मनमानी तरीके से बिजली सप्लाई दी जा रही है। इसी कारण किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। रात दिन किसान बिजली सप्लाई के इंतजार में जंगलों में ही रहने को मजबूर हैं। शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं मिलने से ओवरलोडिंग की समस्या विद्युत निगम के द्वारा ही पैदा की जा रही है। इस दौरान ऋषिपाल यादव, हरिओम यादव, नीरज यादव, मित्र पाल यादव, मनोज कुमार, रोहतास सिंह, अमरजीत सिंह, धर्मपाल यादव, अंकित कुमार, धर्मवीर यादव, विशेष कुमार आदि रहे।