{"_id":"6091afc48ebc3ee1c14e8c04","slug":"protest-after-vote-caunting-sambhal-news-mbd3881879198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर कार्मिक मानदेय को लेकर भड़के, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर कार्मिक मानदेय को लेकर भड़के, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
विज्ञापन
संभल। संभल मंडी समिति में उस समय हड़कंप मच गया जब मतगणना करा रहे कार्मिक कम मानदेय दिए जाने की बात पर भड़क गए। कार्य बहिष्कार कर दिया। इसकी जानकारी एसडीएम दीपेंद्र यादव को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और कार्मिकों को समझाया और मतगणना शुरू कराई। करीब एक घंटा देरी से मतगणना शुरू हो सकी। मंगलवार की सुबह मतगणना करा रहे कार्मिकों की पाली बदल गई। इस दौरान कार्मिकों को मानदेय दिया गया। इसी दौरान कार्मिकों में आक्रोश पनप गया।
कार्मिकों ने आरोप लगाया कि पांच सौ रुपये के स्थान पर चार सौ रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इसी बात पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। हंगामा हुआ तो मामला एसडीएम तक पहुंचा। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जानकारी ली और तय मानदेय ही दिए जाने की बात कही। जिसके बाद हंगामा शांत हो गया।
इसके बाद कार्मिक अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए। एसडीएम ने बताया कि कार्मिकों में भ्रम की स्थिति बन गई थी। प्रत्येक टेबिल पर जितने कर्मचारी मतगणना कर रहे थे, उनके हिसाब में से सौ रुपये काटकर अतिरिक्त कर्मचारी को दिए गए। जबकि मानदेय टेबिल के हिसाब से पूरा दिया गया था। कार्मिकों में जो भ्रम था वह खत्म कर दिया गया है।