{"_id":"67aa565199d2f87e7d065b7a","slug":"proposal-for-10-bed-chc-in-sirsi-approved-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-119176-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सिरसी में 10 बेड के सीएचसी के प्रस्ताव पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सिरसी में 10 बेड के सीएचसी के प्रस्ताव पर लगी मुहर
विज्ञापन
सिरसी। नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। इससे नगर का विकास होगा और आमजन को सहूलियत मिलेगी।
बोर्ड की बैठक में 10 बेड के सीएचसी के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। अब इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। सिरसी के मरीजों को अभी संभल सीएचसी जाना पड़ता है। संभल से सिरसी की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। ऐसे में मरीजों को काफी असुविधा होती है। इसके अलावा वर्ष 2025-26 के साप्ताहिक पैठ बाजार की नीलामी, सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए सफाई कर्मचारी कल्याण कोष में जमा करने की स्थापना एवं खाता खुलवाया जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।
छुट्टा पशुओं से राहत दिलाने के लिए कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय स्थल के निर्माण के लिए प्रस्ताव पर भी पास हुए। उत्तर प्रदेश नगर पालिका भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर नियमावली 2024 को लागू किए जाने वाले प्रस्ताव को भी पारित किया है।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन कौसर अब्बास ने की। संचालन ईओ मणिभूषण तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान सदस्य आदित्य वीर रस्तोगी, फरहत अब्बास, अनवरी, खुर्शीद, खैरुल निशा, कयामुद्दीन, चंचल सैनी, हुस्न बानो, आशिक अब्बास, इनामुल हक, हबीब रजा, इरफान हैदर, हाशिम अली आदि मौजूद रहे।