फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Private bus landed in roadside ditch near Achalpur, no casualties

Sambhal News: अचलपुर के पास सड़क किनारे खाई में उतरी निजी बस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Private bus landed in roadside ditch near Achalpur, no casualties
सड़क किनारे खाई में बस उतर गई। गनीमत रही, कि कोई भी हताहत नहीं हुआ। बस की सभी सवारियों को दूसरे वाहनों में बैठाकर गंतव्य को रवाना किया गया। हादसा बहजोई-चंदौसी के बीच अचलपुर की पुलिया के निकट हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह दस बजे करीब मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव अचलपुर के निकट चंदौसी से बहजोई की ओर आ रही एक निजी बस सड़क किनारे खंदी में उतर गई। इस बीच चालक मौके से निकल भागा। वहीं परिचालक संतोष का कहना था कि चंदौसी से बहजोई की ओर आ रहे थे। बस में 30 सवारियां थीं। गांव अचलपुर के निकट आने पर अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया और बस सड़क किनारे खंदी में उतर गई। वह तो ईश्वर की दया दृष्टि रही कि बस में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। बस की सभी सवारियों के किराये के रुपये वापस कर ऑटो समेत दूसरे वाहनों में बैठाकर गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed