{"_id":"623e1626e38f1661b36f70d4","slug":"priority-included-in-completing-the-works-left-unfinished-in-the-last-term-gulab-devi-chandausi-news-mbd422629732","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले कार्यकाल में अधूरे रह गए कार्यों को पूरा कराना प्राथमिकता में शामिल : गुलाब देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले कार्यकाल में अधूरे रह गए कार्यों को पूरा कराना प्राथमिकता में शामिल : गुलाब देवी
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। चंदौसी (सुरक्षित) सीट से पांचवीं बार विधायक बनी गुलाब देवी को योगी 2.0 सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। उन्होंने मंत्री मंडल के साथ शुक्रवार को शपथ ग्रहण कर ली है। शपथ के साथ ही गुलाब देवी ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उनकी प्राथमिकता में चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में पिछले कार्यकाल में अधूरे रह गए कार्यों को पूरा कराना है। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार में सरकार जिस भी विभाग की जिम्मेदारी मुझे सौंपेगी, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी। साथ ही प्रदेश के साथ ही अपने विभाग की ओर से जिले में विशेष कार्य कराऊंगी।
लखनऊ में शुक्रवार को शपथ ग्रहण करने के बाद विधायक गुलाब देवी ने फोन पर बताया कि चंदौसी में मंडी समिति फाटक और सिपाहीलाल पेट्रोल पंप फाटक पर अंडरपास की प्रक्रिया चल रही थी। चुनाव के कारण बीच में काम रह गया था। आमजन की सुविधा व जाम से मुक्ति के लिए प्राथमिकता के तौर पर दोनों अंडरपास का जल्द निर्माण कराया जाएगा। चंदौसी में रोडवेज बस स्टैंड आबादी के बीच है। इसे पावर हाउस की जमीन पर स्थानांतरण कराकर डिपो बनवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा तीसरा कार्य जिले में खेल के लिए स्टेडियम का है। स्टेडियम बनाने के लिए प्रक्रिया पहले ही चालू हो गई थी। शपथ ग्रहण के बाद अब तीनों कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा। इसके अलावा जिले में शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधाओं में और सुधार किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय बनाने का प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य के लिए चिकित्सकों की कमी को पूरा कराने की कोशिश रहेगी। सरकार ने मुझे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया है। इसके लिए आमजन का धन्यवाद है, उन्हीं के कारण में जीतकर विधानसभा पहुंची हूं।