{"_id":"6afb6c4b97ac75a421083659","slug":"woman-dies-after-falling-from-the-first-floor-sambhal-news-c-204-1-chn1001-134702-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पहली मंजिल से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पहली मंजिल से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के पतरौआ गांव में रविवार शाम पहली मंजिल से गिरने के बाद एक महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, बाद में पुलिस को दी गई तहरीर वापस ले ली गई।
मृतका की पहचान अमरावती (42) के रूप में हुई है। उनके बड़े बेटे सुरजीत ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे उनकी मां पहली मंजिल पर खाना बनाने के बाद सफाई कर रही थीं। कमरे के आगे जाल नहीं लगा था, केवल एक छोटी बाउंड्री थी। सफाई करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आंगन में जा गिरीं।
हादसे में अमरावती के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती किया गया। आरोप है कि भर्ती करने के काफी देर बाद तक किसी चिकित्सक ने उन्हें नहीं देखा। देर रात करीब 12 बजे अमरावती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। हालांकि, बाद में लोगों के समझाने पर उन्होंने तहरीर वापस ले ली। इसके बाद गांव में ही अमरावती का अंतिम संस्कार कर दिया गया।