फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Preparations to make International Yoga Day a grand event

Sambhal News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Preparations to make International Yoga Day a grand event
बबराला। नगर पंचायत कार्यालय बबराला में शनिवार को पतंजलि परिवार की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य एवं व्यापक स्तर पर मनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में जनपद की तीनों तहसीलों में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि गुन्नौर तहसील का मुख्य कार्यक्रम नगर पालिका के सहयोग से योग पार्क राजघाट रोड बबराला, संभल तहसील का कार्यक्रम शंकर भूषण इंटर कॉलेज संभल तथा चंदौसी तहसील का कार्यक्रम राजेश कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज चंदौसी में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ब्लॉक व प्रखंड स्तर पर भी योग कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी योग शिक्षकों को सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में सहयोगी शिक्षक प्रशिक्षण को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से प्रतिमाह कम से कम पांच अभ्यर्थियों को योग शिक्षक प्रशिक्षण के लिए भेजने की अपील की गई। मुख्य अतिथि पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी दयाशंकर आर्य ने कहा कि तहसीलों में प्रवास कर सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान की जाए तथा जिला, तहसील और प्रखंड स्तर की टीमों का पुनर्गठन कर उन्हें और अधिक सक्रिय बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता हर्षवर्धन व संचालन रामवीर सिंह शास्त्री ने किया। इस अवसर पर भुवनेश यादव, तिलक मुनि, योगेंद्र कुमार शर्मा, अशोक कुमार, दिनेश आर्य, कालाराम यादव, अरुण यादव, आवेश कुमार, सतीश यादव, सत्यपाल सिंह, शिवराज सिंह, ओमपाल यादव, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed