फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Preparations for the Mahapanchayat were discussed in the panchayat

Sambhal News: महापंचायत की तैयारियों पर पंचायत में की गई चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Mahapanchayat were discussed in the panchayat
संभल। ग्राम पंचायत ईसापुर सुनवारी में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन शंकर द्वारा किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें दो सितंबर को अतरासी पुल पर होने वाली महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा की गई। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष कामेन्द्र चौधरी ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा मुख्यमंत्री ने किसानों के नलकूप के कनेक्शन निशुल्क कराने को कहा था लेकिन अभी तक सर्कुलर जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश में विद्युत अभियंता और संविदा कर्मी किसानों के कनेक्शन काट कर अवैध उगाही कर रहे हैं। जल्द ही प्रदेश भर की विद्युत प्रणाली को बदलते हुए सॉफ्टवेयर चेंज किया गया है लेकिन घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की बिलिंग प्रक्रिया में बहुत ज्यादा खराबी है। ज्यादातर उपभोक्ताओं के बिल बढ़ाकर मैसेज भेजे जा रहे हैं। जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। बिलिंग प्रक्रिया की वेबसाइट को दुरुस्त किया जाए। आगे कहा कि
विज्ञापन


प्रदेश भर में हर घर नल हर घर जल योजना में गांव में पूर्व निर्मित सीसी, खड़ंजा, सड़कें एवं कार्यदाई संस्था द्वारा तोड़ कर खराब कर दी गई हैं। जिससे किसानों और पशुओं का निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है और बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। इस दौरान मंडल महामंत्री अंसार मलिक , संगठन मंत्री गुफरान पाशा, सुखपाल गुर्जर, राजवीर पाल, जितेंद्र पाल, लियाकत डीलर, अली अहमद, करण पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed