फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pregnent dead in private hospital

निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत, हंगामा

Wed, 10 May 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 10 May 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
pregnent dead in private hospital
अस्पताल पर सील लगाते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
 निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। डाक्टर व स्टाफ मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीएमओ ने भी मौके पर पहुंचकर डाक्टर का चेंबर सील करते हुए अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन


नगर में मंडी समिति से सटे चितनपुर रोड पर एक नर्सिंग होम है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे थाना धनारी क्षेत्र निवासी गर्भवती महिला सर्वेश पत्नी वीरपाल को उपचार के लिए यहां भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप था कि पहले तो मौजूद स्टाफ ने भर्ती करने के छह हजार रुपये जमा करा लिए, बाद में ब्लड चढ़ने की बात कहकर चार हजार रुपये और ले लिए। अल्ट्रासाउंड कराकर महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया। ऑपरेशन की बात कही। इसके बाद शाम करीब पांच बजे महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी तो डाक्टर को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डाक्टर ने ठीक से इलाज करने का भरोसा दिया। इसके बाद शाम छह बजे हालत और बिगड़ गई, बाद में महिला ने दम तोड़ दिया। इस बीच डाक्टर समेत पूरा स्टाफ अस्पताल से खिसक चुका था। इस पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

 सूचना पर पहुंचे सिटी इंचार्ज रणवीर सिंह ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी व क्वेक्स टीम प्रभारी डा. राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल के बाद परिजनों से घटना की जानकारी ली।


परिजनों का कहना था कि यदि डाक्टर बता देते कि हालत गंभीर है तो दूसरे बड़े अस्पताल में भी मरीज को दिखाया जा सकता था। डाक्टर ने मरीज को रेफर नहीं किया, लापरवाही के चलते महिला की जान चली गई। मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed