फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Polling parties will leave today to complete the elections

Sambhal News: चुनाव संपन्न कराने को आज रवाना होंगी पाेलिंग पार्टियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave today to complete the elections
चंदौसी/बबराला। प्रशासन ने निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। बुधवार को पोलिंग पार्टियां मंडी समितियों से अपने-अपने गंतव्यों को रवाना की जाएगी। जो अपने-अपने बूथों पर पहुंच बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे चुनाव प्रारंभ कर देंगे। चंदौसी तहसील की पोलिंग पार्टियां बुधवार को मंडी समिति से रवाना होंगी।
विज्ञापन

चंदौसी नगर पालिका में 26 मतदान केंद्रों पर 114 बूथ, बहजोई नगर पालिका में सात मतदान केंद्रों पर 33 बूथ तथा नरौली नगर पंचायत में चार केंद्र पर 17 बूथ बनाए गए हैं। मंडी समिति में पोलिंग पार्टी बनाने होने को लेकर प्रशासन से तैयारियां पूरी कर ली। मंगलवार को एडीएम प्रदीप वर्मा व एसटीएम रामकेश सिंह धामा ने मंडी समिति में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में नगर पंचायत गुन्नौर 27 बूथ, बबराला नगर पंचायत में 22 बूथ व गवां नगर पंचायत में 10 बूथों पर चुनाव संपन्न कराया जाएगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए बुधवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। जो अपने बूथों पर जाकर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसको लेकर मंडी समिति बबराला में तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed